मैं आजाद भारत में जन्मा । किताबों से और आसपास के बडे एवं घर के बुर्जगों से ही इसके बारे में जो जान सका जाना।निसंदेह यह एक महान संघर्ष था जो अहिंसा एवं हिंसा के माध्यम से पूर्ण किया गयाा। मेरे जेहन मे यह सवाल हमेशा गूंजता रहता है कि आजादी के 68 साल बाद भी मंहगाई, भ्रष्टाचार, गरीबी, बेरोजगारी, सांमप्रदायिकता से आजादी की बात हो रही है।इतने वर्ष बाद भी अगर हम राष्ट्रवाद एवं भारत माता की जय पर चिंतन कर रहें हैं तो यह चिंता का विषय है। वास्तव में मुझे लगता है कि सरकारें कोई भी हों इन समस्याओं के निराकरण का प्रयास पूरी सच्चाई और कर्मठता के साथ नहीं किया गया है। स्थिति भयावाह प्रतीत हो रही हैं। पर संघर्ष तो संघर्ष है जीत किसी की भीहो पर पाले बदले जा रहे है। मानसिकताओं में परिवर्तन हो रहा है, विचाराधाराऐं स्वस्थ समाधान देने की जगह एक दूसरे पर अतिक्रमण करने पर आमादा हैं। हताश हूॅं पर हारा नहीं ।एक दिन बदलाव आयोगा। ।संघर्ष जारी है ।
दख्लन भोपाली
दख्लन भोपाली
0 Comments