Ticker

6/recent/ticker-posts

ज्ञान


किताबें खामोश सी पडी रहती हैं कोनों मेें,
कलम की टूट चुकी है रीढ्
बस अगूंठे बोल रहे हैं, चमकते हुए स्‍क्रीन के लिये
और आंखे देख रही हैं निरंतर बिना पलकें छपकाये,
कानों ने सुनना बंद कर दिया है धूल भरे पन्‍नों से आतीं अल्‍फाजों की आह,
हम डिजिटल हो गये हैं पर बहुत कुछ खोकर,
और बांट रहे हैं ज्ञान उधारी का यहाँ से वहाँ
दखलन भोपाली;;;;

Post a Comment

0 Comments