Ticker

6/recent/ticker-posts

लोकतंत्र का सच

लोग लिखे जा रहे हैं बोले जा रहे हैं, बेधड्क,
माथे पर विचारक ओर लेखक का तिलक लगाये,
असर हो रहा है जहॉं होना चाहिए पर गलत या सही यह कहना मुश्‍िकल है,
असर हो रहा है उस पर जो मान बैठा है उन्‍हें अपना सब कुछ,
असर हो रहा है उस पर भी जो समझता है उन्‍हें धुर विरोधी,
विचारधाराओं की खिचडी सी पक रहीं है लिखने और बोलने के चूल्‍हे पर,
इस चावल और दाल को अलग करना मुश्‍िकल हो रहा है,
आग लग रही है बराबर किसी घर में किसी आंगन में,
रौंदे जा रहे हैं विचार, उजाडी जा रही हैं सभ्‍यताऍं, बिगड् रही हैं तहजीब
लगता है नीयत बदल गयी है स्‍याही की या बोलने वाले का जमीर,
इसी बीच कहीं लोकतंत्र का सच खोदता मजदूर बेखबर है इस खिचडी से।
.....दखलन भोपाली.......

Post a Comment

0 Comments