Ticker

6/recent/ticker-posts

लालसाएँ

लालसाऍं और सपने कभी कभी आपकी नींद भी छीन लेते हैं और आप बीमार हो जाते हैं। 
कभी कभी सपनों और लालसाओं की सीमा निर्धारित करना मानवता के हित में अनिवार्य हो जाता है। 
बचपन में अर्थशास्‍त्र में पढा था कम पूंजी धंधे काे मारती है बडे होकर ज्ञान हुआ कभी कभी लालसाओ को पानी देने के लिए जमीर को प्‍यासा रखना पड्ता है जो सामाज और स्‍वयं दोनों के लिए घातक होता है। 
समाज भी अजीब सी संरचना होती है साइकिल और स्‍कूटर से आने वाले लोग भले ही वे कितने ही सरल और चारित्रक स्‍वच्‍छता को धारण करे हुए हो, समाज में इनका सम्‍मान कम ही होता है। 
परंतु सडक की छाती को रोंदते हुए कार से आने वाले कालाबाजारियों और भ्रष्‍टों के सरगनाओं के सामने शीश झुकाना एक सामाजिक कर्तव्‍य बन चुका है। 
कहीं ऐसा तो नहीं कि समाज और इसके अधिकांश सामाजिक प्राणी अनैतिकता को अपनी मौन स्‍वीक़ति दे चुके है।

Post a Comment

0 Comments