सोशल मीडिया के आने से लोग क्रांतिकारी हो गये हैं, जहीन हो गये हैं, मुददों पर जबरदस्त पकड् के साथ लोंगों का ज्ञान वर्धन किया जा रहा है, मनोरंजन किया जा रहा है यहॉं तक कि मान और अपमान से भी एक झटके में सामने वाले को उसकी औकात दिखा देना इन्हीं सोशल मंचो से सुलभ हो सका है। साथ ही राजनीति चमकाने में इसका अभूतपूर्व योगदान है जो समाज के हित में है या नहीं हमें नहीं पता क्योंकि यह बहुत ही गहन विषय है इस पर बोलने के अपने नफे और नुकसान है और हमारी स्थिति इस विषय पर बहुत ही कमजोर है क्योंकि राजनीतिक विषयों पर हम अक्सर किसी एक व्यक्ति के द्वारा नहीं बल्कि समूहों के द्वारा दबाये जाते रहे हैं या आप यह कह लें कि हमारा नंगा निरलज्ज और पाश्विक शोषण किया गया है समूह विशेषों द्वारा। इस मंच पर तो हम इस विष्य पर अपने विचार न देंगे आप को भला लगे चाहे बुरा। आप अब यह मतलब मत निकाल लेना कि हम बहुत बडे दार्शनिक हैं और हमें सब कुछ पता है हम भी 90 प्रतिशत गूगल और फेसबुकिया एवं वाटस ऐप ज्ञान के सहारे ही अपने आप को जीवित रख पा रहे हैं पर हमे कभी कभी दूसरों का यह करना बहुत खटकता हैा खासकर उन लोगों का जिन्हें हम व्यक्तिगत तौर पर जानते हैंा गुटखा और सिगरेट खरीदने में दूसरों का मुहॅ ताकनेवाले जीडीपी ओर विकास के ज्ञाता बन जब ज्ञान पेलते हैं न तो ज्ञान चक्षु खुलने के साथ साथ फट भी जाते हैं। यह अलग बात है कि हम उनके मुॅह पर कभी यह बोल नहीं पाये तो एक शातिर फेसबुकिया बनने में हमने बुराई न समझी। इसी बहाने हम उनको बता भी देंगे, वो समझ भी जायेंगे और यकीन मानिये उतनी ही शिददत से उनसे गले भी मिलेंगे जब वो हमारे सामने होगें।
अच्छा यह केवल एक ही श्रेणी नहीं है कुछ तो दो लाइनों में दुनियॉं समेट देते हैं और उसके बाद जब दोस्त और रिश्तेदारों के लाइक और कमेंटस की झडी लगती है तो उस पर विशेष टिप्पणी देकर वे यह पक्का करते हैं कि यह उन्हीं के दिमाग और दिल से निकली पगडंडी है जिस पर अाप उनकी तारीफ के झंडे गाड् रहे है। हम भी ऐसा करते हैं तो बराय मेहरबानी हमें भी किसी केटेगरी में डाल के अाप अपने निंदा बोझ से मुक्ति पा सकते हैं। अब कुछ ऐसे भी है जिन्हें अपने फोटो चंस्पा करने में रूहानी मस्सरत हासिल होती है। मेरे अपने मित्र भाई बहन कहर बरपा देते हैं अपने पुराने फोटो डाल डाल के और बाहर कहीं घूमने भर चले जायें तो फिर समझ लीजिए कि सोशल मीडिया पे अपलोड करने के बोझ तले समझबुझकर फोटोग्राफी करना कितना चुनौतीपूर्ण हो जाता हैा फाटोज को लेकर तो हमें डर है कि कहीं गूगल और फेसबुक से किसी दिन ये मैसेज न आने लगे कि सॉरी स्पेस कम है पहले कुछ फोटो डिलीट करेंा एक और प्रजाति हम लोंगो में पाई जाती है जो बडे बडे गहन मुददों को कॉपी पेस्ट कर हमारी वॉलपे चेप देते हैं और साथ ही एक लाइन जो उस व्यक्ित के लिए काफी भारी होती है जो ऐेेसे लेखों को पढने से परहेज करता है। कुछ तो इतने हिंसक हो जाते हैं कि अगर आप ने विरोध में एक लाइन भी लिख दी तो फिर समझ लीजिए कि उनकी तरफ से तो जवाबों का सिलसिला थमने से रहा आपको ही रूकना पडेगा। कभी कभी जबरिया ठेलने वाले समूहों में फंसकर हम अच्छी खासी तथ्यपरक बातों का कीमा बनवा चुके हैं। सौ बात की एक बात यह है कि अब हमने चरम पर पहुँचकर बातों को हल्के में लेना शुरू कर दिया है। मजाक में आते हैं और मजाक मजाक में मजाक बनकर या बनाकर अपने विचार शुदधी का अहसास लेके रोजमर्रा के काम में लग लेते हैं। सोशल मंचो पर व्यक्तित्व की वैरायटीज बहुत है समय की कमी के कारण ज्ञान देना संभव नहीं है। यहॉं धार्मिक प्रवचन और पोस्ट से संबंधित विषयाें को छोड दिया गया है तो इसके लिए आप हमें क्षमा करें। आप भी मजे लें सीरियस न लें ।किरपा बरसेगी।
दखलन भोपाली......

0 Comments