2 अक्टूबर, 2016 सोचता हूँ मैं फिर से जन्म लूँ, फिर यहाँ आ जाऊँ।
मेरी आत्मा को आज भी आती है उतनी ही शर्म जितनी तब आयी थी जब मैने सारी ज़िन्दगी आधी धोती मे गुजारने का प्रण लिया था।
आज भी उठती है उतनी ही पीर जब तुम गालियां देते हो एक दुसरे को धर्म के नाम पर।
मेरी आत्मा को आज भी भेदते हैं वो कुटिल नारे जो लगाये थे तुमने अंग्रेजो के कहने पर।
मेरी आत्मा पर बोझ हैं वो सारी समस्याऐं जिनके लिए की गयी थी मेरी हत्या।
वो विषैले पौधे दे सकते है मीठे फल मुझे आज भी विश्वास है।
मैं करूँगा इस विषय पर बात कभी
अभी मेरी आत्मा का सारी बुराइयो के खिलाफ चुप रहने का उपवास है।
दखलन भोपाली

0 Comments