Ticker

6/recent/ticker-posts

कल शाख़ पे बैठी बुलबुल ने

कल शाख़ पे बैठी बुलबुल ने कुछ प्यारे नग़मे छेड़े थे।
अब न वो नग़मे सुनाई देते हैं, न वो दरख़्त दिखाई देता है।
अब वहीँ पे एक ईमारत है, ऊँची सी और मज़बूत बहुत।
छज्जे पर उजड़े से गमले हैं, न तितली दिखाई देती है न फूल दिखाई देता है।
कुछ उतरे चेहरे झांकते है उन ऊँची मुंडेरों से बाहर।
ना चाँद दिखाई देता है ना नूर दिखाई देता है।
कमरों मे सिमटे सिमटे हैं अब ईद, दीवाली और होली।
आँगन मे मिलते नहीं है अब न वो जोश दिखाई देता है।
चलते चलते यूँ रुक जाना और कह देना कुछ भी अक्सर।
यह शायर मुझे कुछ जमा नहीं कुछ पगला दिखाई देता है।।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments