Ticker

6/recent/ticker-posts

मैं तुमसे नहीं जलता।

मैं तुमसे नहीं जलता।
मुझे इर्ष्या है तुम्हारे दोमुँहेपन से।
मुझे ईर्ष्या है तुम्हारे दोगलेपन से।
मुझे ईर्ष्या है उन तमाम अपराधों से, उन कुकृत्यों से जो भूतकाल मे तुमसे जुड़े हुए हैं।
मुझे ईर्ष्या है हर उस जीवंत ढोंगी से जो तुम्हारी नपुंसकता को वीररस की चाशनी मे डुबाकर पुरुषार्थ बनाना चाहता है।
मुझे ईर्ष्या है उन बौद्धिक नरपिशाचों से जो तुम्हारे लिए अपनी कलम को खून मे डुबाकर चलाते हैं।
मैं तोड़ देना चाहता हूँ तुम्हारे वो दो अदृश्य पैशाचिक दन्त।
इतनी ईर्ष्या, इतनी घुटन के बाद भी मेरा व्यव्हार संतुलित है।
मैं बराबर दिखाऊंगा तुम्हें दर्पण।
कभी तो जागेगी तुम्हारी अंतरात्मा, केवल इसलिए धिक्कारता हूँ तुम्हें।
समय आने दो, अगर तुम नहीं चले सीधी राह तो मैं तुम्हें बैठने नहीं दूँगा वहाँ, जहाँ बैठकर तुम कर रहे हो अति भावनाओं से खिलवाड़ की।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments