Ticker

6/recent/ticker-posts

पतझड़ के मौसम मे

पतझड़ के मौसम मे बसन्त ढूंढते हैं।
हम चोरों की बस्ती मे संत ढूंढते हैं।
बचपन से ही जाहिल हैं हम पढ़लिख नहीं पाये।
फिर भी आसपास ज्ञान अनंत ढूंढते हैं।
चुपचाप पढ़ लीजिये, समझ आये तो ठीक।
यहाँ तो सारे कामा और हलन्त ढूंढते हैं।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments