वो निवस्त्र है क्योंकि उसके पास पहनने को कपडे नहीं है।
तुम नंगे हो क्योंकि तुम विलासिता के लिए भरष्टाचार करते हो।
वो नंगा है क्योंकि वो दहेज़ नहीं दे सकता।
तुम नंगे हो क्योंकि तुम अपने बेटे बेंचते हो शादी के नाम पर।
साथ ही वो भी नंगा है जो खरीदता है तुम्हारे बिकाऊ बेटे को।
वो नंगा है जो धर्म को नहीं मानता।
तुम भी नंगे ही जो किसी को धर्म मानने के लिए विवश करते हो।
वो नंगा है क्योंकि उसने तुम्हें अपनी किस्मत को लिखने का हक़ दिया।
तुम नंगे है क्योंकि तुमने भी उसको छला।
तुम उसे नंगा कहते हो तो सच ही कहते हो।
ठीक कहते हो, सच नंगा ही होता है और कुरूप भी।
एक दिन तुम्हें करेगा निवस्त्र यही सच पूरी तरह।
दखलन भोपाली

0 Comments