Ticker

6/recent/ticker-posts

चंद शेर

राख मे दबे हुए शोलों से बचकर रहना।
राख पे हलकी सी दबिश तेरी उँगलियाँ जला देगी।।
फिर छाले भी बनेगे, बहेगा पानी भी।
ज़िन्दगी कोई पुरानी दासतां सुना देगी।।
दखलन भोपाली

सर्द मौसम में लफ्ज़ भी जम जाते हैं।
तुम्‍हारी याद की गर्मी है, बस जिंदा हैं।।
दखलन भोपाली


हम तो रखते हैं ज़ख्मो को निहाँ दिल के अंदर।
जो आँख से निकला है, उसे बस पानी समझें।
हमे फ़ना करने की कोशिश बेशक करते रहें।
इसे गलती न समझें, ज़रा सी शरारत है, जारी रख्‍खें।
दखलन भोपाली।

Post a Comment

0 Comments