Ticker

6/recent/ticker-posts

ऐसा नहीं है बिल्कुल, दुश्मन ही हो गए हों।

ऐसा नहीं है बिल्कुल, दुश्मन ही हो गए हों।
मिलते रहे हैं अक्सर, ख्यालों मे हम दोनों।।
तुम अब भी हो मुझमें बाक़ी, बस हो निहाँ निहाँ से।
मैं अब भी हूँ तुझमें बाक़ी, बस हूँ छुपा छुपा सा।।
दखलन भोपाली


मेरी उम्‍मीद पे गर खरा उतरना चाहो।
तो पहले झूठ का पैरहन उतार कर फेंको।
दखलन भोपाली

खंजर हाथों में है बस सीने बदलते हैं।
कुछ ऐसे ही रोज मंजर बदलते हैं।।
जमीर न बदलें, जेहनियत न बदलें।
यकीनन पर वो रोज कपडे बदलते हैं।।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments