Ticker

6/recent/ticker-posts

वो शख्‍स जिसकी बातें देती रहीं थी इल्‍म।

वो शख्‍स जिसकी बातें देती रहीं थी इल्‍म।
उस शख्‍स को भी मैने कल रहज़नों में देखा।।
क्‍या दायरे थे उसके फैले हुए जहॉं में।
कल मैने उस शख्‍स को साये से डरते देखा।।
ऊॅंची बहुत उड़ाने भरने के थे सब वादे।
कल मैने उस शख्स को पर कतरते देखा।।
स्याही के रंग बदले कागज के सीने छलनी।
कल मैनें उस शख्स को कागज बदलते देखा।।
आगाज़ मोहब्बत थी सीने में थी नरमाई।
कल मैने उस शख्स को जहर उगलते देखा।।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments