Ticker

6/recent/ticker-posts

भूतकाल मे जीनेवालो

भूतकाल मे जीनेवालो, आज की तस्वीर लिखो।
जिसको हटाया जनता ने, ना उसकी तुम अब पीर लिखो।
गरीब के नीर लिखो, चरित्र हरण के वीर लिखो।
बच्चे पैदा कितने करने, अब ये भी बतला दो ना।
लव जिहाद के सबक लिखो, देश की तकदीर लिखो।
चाइना का विरोध लिखो, ठेकों का इतिहास लिखो।
बच्चे की किताबों मे, मनमाने तुम पाठ लिखो।
पंद्रह लाख का झांसा देकर, भूखे पेट की व्यथा लिखो।
बेरोजगार जवानो की, सच्ची सी एक कथा लिखो।
लिखने को बेहतर चाहो तो, सीधी सच्ची बात लिखो।
दलित पे की गयी घात लिखो, चलो सच्चे हालात लिखो।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments