Ticker

6/recent/ticker-posts

सबसे नीचे पायदान पर

सबसे नीचे पायदान पर, कुचले जा रहे आदमी की पीर लिखूंगा।
मैं तस्वीर नहीं बनाता पर, आज सच्ची तस्वीर लिखूंगा।
मेरी किस्मत फूटे चाहे, मुझको असीमित दर्द मिले।
मेरे अपने रूठे चाहे, मुझको आँखें सुर्ख़ मिले।
मेरी खुद की चादर चाहे, मेरे पैरों तक न पहुंचे।
स्वयं खुदी को नग्न कर, मैं उसकी तकदीर लिखूंगा।
सबसे नीचे पायदान पर.............
नित नयी योजना जन्मी हैं, देश जब से स्वतन्त्र हुआ।
खंड खंड हुई मानवता, यूँ सत्ता का प्रपंच हुआ।
आज करोड़ो पेटों मे, भूखी व्याकुलता उबले।
अभी हाथ मे पड़े है छाले, आँखों से आंसू उछले।
करुण वेदना सख्त रोटी की, और प्याज़ का मन्त्र लिखूँगा।
सबसे नीचे पायदान पर...........
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments