Ticker

6/recent/ticker-posts

लोग तारीफ में खुश हैं

लोग तारीफ में खुश हैं, आदमी बेढंगा है।
योग्यता का पूछ लो, तो हर तरफ फिर पंगा है।
क्या अजब माहौल है, क्या गज़ब किया है यह।
था जिसका पजामा फटा, वो आदमी अब नंगा है।
पीठ से चिपका है पेट, साफ़ दिखती पसलियाँ।
सरकार की नज़र में, आज आदमी वो चंगा है।
कुछ डरे से वीर हैं, खुश हो जो तलवे चाटते।
हर तरफ है बह रही, बस चाशनी की गंगा है।
हम अकेले ही लगे हैं, फाड़ने अपना गला।
बाक़ी तो हर आदमी, गूंगा, बहरा और अँधा है।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments