Ticker

6/recent/ticker-posts

धूर्त और मक्कार हैं

धूर्त और मक्कार हैं, ज़ेहन से बीमार हैं।
इनसे कुछ ना बोलिये, ये आजकल सरकार हैं।
कल मिले थे खैरख्वाह, राह में चलते हुए।
हमसे पूछा, बोलिये क्या आपकी दरकार हैं।
बस तड़प उट्ठे मियां, दखलन ने एक सिसकी सी ली।
और फ़रमाया के, अब आदमी को आदमी दरकार हैं।
मुँह फुलाया, आँखे तरेरी, इल्म भी दे ही दिया।
किस ज़माने में है जीते, आप आदमी बेकार हैं।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments