मुट्ठी भर दानों का बंटवारा कुछ भारी था।
इस बरस खेतों को बोना, महज़ एक उधारी था।
चमन, चम्पू और छगन ही खुश होते से दिखते थे।
उनके सर पर देखो कैसा, भक्ति भाव यह तारी था।
टूटी बेटी की शादी, और लाश किसी को नहीं मिली।
सूखी रोटी और ऊपर से, यह कैसा मातम जारी था।
गांधी बिलखे हैं नोटों पर, पास गरीब के मातम है।
दुर्जन आधे पैसे दे दे, तो फिर तो वो भी गौतम है।
खाने को पहले जाँचा, अब तो खाना ही दूभर है।
कैश नहीं देना है तुमको, बस घूमो ओला उबर है।
बैल जोत जो गाड़ी मे, ढोता थोड़ी सी फसलें हैं।
उनकी चिंता छोडो, वो तो मिट जाने वाली नस्ले हैं।
मज़दूरों की बात करो, और काम उसी का रोक दो।
भेड़ो के झुंडों को हांको, देश हांकना छोड़ दो।
दखलन भोपाली
0 Comments