Ticker

6/recent/ticker-posts

तुम व्यवस्था के जनक हो

तुम व्यवस्था के जनक हो, और व्यवस्था तोड़ दी।
तुमने तो इस देश की रीढ़ ही मरोड़ दी।
सेठीया पागल हुआ एक आध उससे क्या करे।
पर करोडों गरीबों की कमर भी तोड़ दी।
तेल की दुकान और मार्केट, अब बैंक हैं।
आपने तो हर किसी की किस्मत बनियों से ही जोड़ दी।
आप का क्या, आपके तो अपने भी ना आपके।
पर हमारे सामने यह कैसी मुसीबत छोड़ दी।
खेल लफ़्फ़ाज़ी का सारा चल रहा है आजकल।
बोले कोई तो बस, बात हवा मे छोड़ दी।
ज़्यादा कुछ बोलें तो शायद भीड़ हमको घेर ले।
डर के मारों ने तो अब सच बात कहना छोड़ दी।।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments