Ticker

6/recent/ticker-posts

वो क्‍या जाने पीर पराई,

वो क्‍या जाने पीर पराई, जिसके मन में भरी बुराई।
लोग बहुत रोये गाये थे, किंतु उसकी समझ न आयी।
गंदा पानी कहीं खो गया, बहती नाली लाल हो गयी।
लाशों के ढेरों पर उसने, अपनी कुर्सी खूब जमाई।
कैसे कैसे रण बांकुरे, कैसी कैसी बातें बोलें।
लाज यहॉं पर किसी ने लूटी, शर्म किसी ने बेंच के खायी।
रात बहुत गहरी काली है, सूज समझ न कुछ आये।
उठा मदारी चिल्‍लाकर बोला, उठ जा, दिन निकला है भाई।।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments