Ticker

6/recent/ticker-posts

स्‍वप्‍न सारे जो थे हमारे



स्‍वप्‍न सारे जो थे हमारे,
धूल धूसरित हो गये।

आज वो फिर आये थे, 
बोले कुछ न रो गये।

गजब का अंदाज है, 
हैं गजब के वायदे।

कायदे सारे के सारे, 
क्‍यों प्रदूषित हो गये।

तुम मेरे कातिल हो माना,
तुम्‍ही मेरे मुंसिफ सही।

दो सजा मुझको भी,
कितने काल कवलित हो गये।

है तुमको गुमां अगर, 
कि तुम ही पालनहार हो।

पहले भी थे कई यहॉं, 
जो धरा में सो गये।।

दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments