Ticker

6/recent/ticker-posts

बिना रीढ़ के खड़े हुए हैं

बिना रीढ़ के खड़े हुए हैं, क्या जंजाल हमारे सर।
सब्र कीजिए और देखेंगे, नरकंकाल हमारे सर।

कितने शातिर फ़ना हुए, कितने जाहिल ऊपर आये।
इन जाहिलों का है उधार, इस्तिकबाल हमारे सर।

भोंपू डाल के मंदिर, मस्जिद अपना ज्ञान सुनाते हैं।
कोई अगर ये सुन ना पाये, तो बवाल हमारे सर।

महँगाई ने छप्पर फाड़ा, बैंक ने नोट हैं जप्त किये।
बनिये ने उधार न दिया, चावल दाल हमारे सर।

मेरा सालन चेक करा दो, भूखा बैठा हूँ कब से।
हर सवाल का जवाब मैं दूंगा, है वेताल हमारे सर।

कितने बच्चे पैदा कर लूँ, साहब तुम बतला दो ना।
शिलाजीत और सफ़ेद मूसली, सारा माल हमारे सर।

बाबा लूटें नारी की अस्मत, भगत करें अब दंगा हैं।
सरकारी ऐलान करा दो, ये हैवान हमारे सर।

सरकारों की कर्मठता है, हर गरीब अब नंगा है।
काम कम और बातें ज़्यादा, ये वाचाल हमारे सर।

ज़ात दखलन की दो कोड़ी की, उसको पास बैठा लो ना।
रूठ गया तो ना मानेगा, यह कोलाहल तुम्हारे सर।

दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments