Ticker

6/recent/ticker-posts

मेरे साथ चल, मैं इंकलाब लाया हूँ

मैं अपनी हस्ती को मिटा के आया हूँ।
मेरे साथ चल, मैं इंकलाब लाया हूँ।
नीम और बरगद लगाए थे छाँव की खातिर।
मैं फिर भी काँटों को चुनने मे ही ज़ाया हूँ।
मेरे साथ चल, मैं इंकलाब लाया हूँ।
वो शख्स जिसको सौंपा था मुल्क हिफाज़त के लिए।
मैं तुझे उसकी असली सूरत दिखाने आया हूँ।
मेरे साथ चल, मैं इंकलाब लाया हूँ।
यूँ तो हो गया है, यह शहर ही अफीमची दखलन।
मैं तुझे गंगा जल चखाने आया हूँ।
मेरे साथ चल, मैं इंकलाब लाया हूँ।
मैं तेरे साथ भी चल सकता था, पर कैसे मुमकिन हो।
तू भीड़ फरेब की, मैं सच का साया हूँ।
मेरे साथ चल,मैं इंकलाब लाया हूँ।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments