मेरे सच का तमाशा ही बना दो, मेरे रहबर अब तो।
अपने सारे जौहर ही दिखा दो, मेरे रहबर अब तो।
अपने सारे जौहर ही दिखा दो, मेरे रहबर अब तो।
मेरे खाते में जमा है मेहनत और पसीना मेरा।
उसपे भी टेक्स लगा दो, मेरे रहबर अब तो।
खा नहीं सकता, निवाला भी अपनी मर्जी से।
मेरी गर्दन ही दबा दो, मेरे रहबर अब तो।
रोज नये कानून नये फलसफे ले आते हो।
एक आध वादा भी निभा दो, मेरे रहबर अब तो।
तू मेरे साथ तो चलता है मगर, रूक रूक कर।
मेरी तकदीर मिटा दो, मेरे रहबर अब तो।
तुमको बैठाया है तख्त पे तो ज़रा ख्याल करो।
यूं न बस्ती ही जला दो, मेरे रहबर अब तो।
दखलन भोपाली
0 Comments