Ticker

6/recent/ticker-posts

ज़िन्दगी फलसफ़ों पे चलती तो अच्छा होता

ज़िन्दगी फलसफ़ों पे चलती तो अच्छा होता।
वो शजर टूट के न गिरता तो अच्छा होता।
हम ही खड़े हैं सफर में, हम ही मुंसिफ हैं।
वो अगर साथ में चलता, तो अच्छा होता।
वो मेरे शहर से गुज़रा था मुसाफिर बनकर।
वो मेरे घर पे रूका होता, तो अच्छा होता।
के मेरी रूह पे बाक़ी है उधारी उसकी।
कर्ज जो चुकता किया होता, तो अच्छा होता। 
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments