अखण्ड नोटंकी, घड़ी घड़ी ड्रामा।
हस्तिनापुर पे काबिज़ दुर्योधन अपने को कह रहा सुदामा।
लाखों का है कुर्ता, हज़ारों का पजामा।
अंदर वही पुराना कच्छा जाना पहचाना।
भाई साहब कसमसा तो रहे होंगे आप।
पर सामने न आना।
मैं तो जुगनू हूँ, टिमटिमाता रहूँगा।
आप मशाल लेके, खुद का घर जलाना।
चलो बहुत किये पाप, आज कुछ अच्छा करो।
क़तार में लगे किसी बूढ़े जर्जर को पानी पिलाना।
मौसम बदल रहे हैं, कुछ फल के पेड़ लगाना।
हो सके तो संवेदनाओं को टटोलना, मानवता को खुजलाना।
नहीं कर पाओ कुछ तो मुझे कहते रहना, पागल दीवाना।
दखलन भोपाली विक्षिप्त।

0 Comments