Ticker

6/recent/ticker-posts

मेरे हिस्से की चांदनी ले लीजिये

मेरे हिस्से की चांदनी ले लीजिये।
मेरे हिस्से की धूप भी ले लीजिये।
बचा ही क्या है अब हमारे पास मे दखलन।
चँद हुक़ूक़ हैं, आप वो हुक़ूक़ भी ले लीजिए।।
दखलन भोपाली

मुददत के बाद मिलने को बैचेन है यह दिल।
अब के मिले तो सारे शिकवे दूर कर देंगे।
दखलन भोपाली



सभी को पसंद हो पैरों में रहना तो बेशक हो।
हमें तो नजरों से गिराने का शौक है दखलन।
दखलन भोपाली


जिसको आप आसमान समझें हैं दखलन, वो धूल का गुबार है।
दिल की हसरतें कुछ और हैं, बाहर कुछ और इश्‍तहार है।
आप जिसे पढ रहे हैं चाव से, चाय की चुस्‍कियों के साथ में।
आप के हाथ में वो आज भी, कल का छपा हुआ अखबार है।
दखलन भोपाली


आईने झूठ कहाँ बोलते है।
जब भी बोलते हैं, सच बोलते हैं।
आईने बयां करते नहीं अंदर की सच्चाई को।
वो तो बस हम हैं जो दिलों के जहर टटोलते हैं।
दखलन भोपाली

वही पुराना शख्‍स नये साल में नया सा है।
बात कुछ भी नहीं, पर खफा खफा सा है।
राब्‍ता नाराजगियों से हम क्‍यूँ रख्‍खें।
हमे तो अभी भ्‍ाी वो लगता भला भला सा है।।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments