मक्कारों को सबक सिखा दो, झूठों का पर्दाफाश करो।
नए साल में अपने ऊपर थोड़ा सा विश्वास करो।
कबतक गंदे नालों को गंगा कह कर के पुकारोगे।
नए साल में इन नालों की थोड़ी तो कीचड़ साफ़ करो।
अब भी तुम गर न चेते तो, नयी नस्ल धिक्कारेगी।
अपमानित संबोधन से, तुमको अवश्य पुकारेगी।
तोड़ो गुलामी की रस्सी को, थोड़ा सा तुम ध्यान धरो।
आज़ाद मुल्क मिला है तुमको, इसका तो अब मान धरो।
चुनो उसे ही जो करता है, दिल से इज़्ज़त जनता की।
भक्ति, प्रशंसा छोड़ो यारों, ना झूठों का गुणगान करो।
आत्म अवलोकन करो ज़रा सा, ना पिठ्ठू किसी के बने रहो।
भारत माँ की सही शान का, जगह जगह व्याख्यान करो।
दखलन भोपाली

0 Comments