उम्मीदों की शमा जलाकर, अंधेरों का आह्वान करो।
कलम से अब कान खुजाओ, अनपढ का गुणगान करो।
जेब मैं धर कर चने तुम घूमों,काजू का अहसास करो।
दूर कही पर बुझा है चूल्हा, भूखाें का अपमान करो।
अभी तो हो तुम चिर निद्रा में, सपनों का संज्ञान धरे।
चलो जोर से बोलो नारे, गुंडोंं का सम्मान करो।
एक नहीं ज्ञानी बहुतेरे, थोडा सा और धीर धरो।
कलम से तुम अब नाडे डालो, विद्या का अपमान करो।
हुई तार तार सब संज्ञायें, नित नयी एक समस्या है।
विकास का तुम गर्भ धरो, नीर नयन का पान करो।
करने को तुम कर सकते हो, नंगा नाच समूहों में।
बख्शो भैया तुम देश को, हम पर यह अहसान करो।
दखलन भोपाली

0 Comments