Ticker

6/recent/ticker-posts

भेडिया आयेगा एक दिन

भेडिया आयेगा एक दिन मुॅह में पुआल दबाये। 
अब तक किये गये शिकारों की आत्‍मगलानि से दबा हुआ, पश्‍चाताप करने।
क्रूरता से चमकती ऑखें न होंगी अबकी बार। 
होगी निर्मल अश्रुओं की धारा जो धो चुकी होगी सारी क्रूरता और दुष्‍टता।
आदर से रख देगा सारी पुआल हिरनों और बकरियों के सामने।
जंगल फिर खुशहाल हो जायेगा और गूंज उठेंगे भेडिये के समर्थन में, शाकाहारी और निरीह पशुओं के नारे।
जंगल में जंगलराज खत्‍म होगा एक दिन।
भेडिया भी खायेगा घास दूसरे शाकाहारी चौपायों की तरह।
भेडिया जरूर आयेगा जबड़ों में पुआल भींचे।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments