आँखों में आंसू लेकर, मक्कारी की बातें हों।
दिल में नफरत के सागर हों, भाईचारे की बातें हों।
हज़ारों बेकार हुए, क्यों बेकारी की बातें हों।
तारीफ़ो के पुल बांधिए, सरकारों की बातें हों।
लाज, इलाज, भूख, कुपोषण सबमें देश ही बस्ता है।
भूख, गरीबी पर बोलो तो, ये गद्दारी की बातें हों।
फलसफ़ों को ना समझना, भक्तिभाव से लगे रहो।
गुंडे देखो बने पुजारी, पूजा पाठ की बातें हों।
त्याग किसे कहते हैं, अब क्या यह भी समझाऊँ मैं।
मशरूमों का सालन खा के, सूखी रोटी की बातें हों।
बात बात में तुम भी यारों, हमको मूरख कह डालो।
अपना चोला ज़रा उतारो, गाली गुफ़्तार की बातें हों।।
दखलन भोपाली

0 Comments