Ticker

6/recent/ticker-posts

आंधियॉं चलती नहीं अब

आंधियॉं चलती नहीं अब संधियों का दौर है। शेर की खालों में हैं, यह बकरियों का दौर है।
खूब बांटे ज्ञान अब, वाट्सएप एफबी पे मियाॅं। घर में घुस के बैठे हुए, इंक्लाबियों का दौर है।
सौ में छप्पन खा के, फिर भेड़िया लाया पुआल। लाइन में लग के तडपते, फना मजबूरों का दौर है।
धर्म अपना हर कोई, यहाँ अच्छा कहने लगा। मानवता को लूटते, मौलवी, पुजारियों का दौर है।

काबिज़ हैं हर जगह पे, गुंडे और कातिल मियाॅं। गुंडे, मवाली, क्रूर कातिलों को पूजने का दौर है।
अंदर लंगौटी तैमूर की, ऊपर से खादी है चढी। रक्तपात करते हुए, हिंसक गांधियों का दौर है।
क्यों लगे हो फालतू में, मुॅंह चलाने दखलन मियाॅं। कानों से बहरे आंख अंधे, घने जाहिलों का दौर है।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments