Ticker

6/recent/ticker-posts

आपको फूल चाहिए थे

आपको फूल चाहिए थे, आपने रख दी अपनी तशरीफ केकटस के घने खेत में।
आपको शांति चाहिए थी तो धर्म करने लगे और फंस गये धर्मान्धता की भीड़ में।
नवयुवक जो चांद से परियाॅं आने की बाट जोह रहे थे, बैचेन थे पर खुश थे।
उन्हें कोई हांक कर ले गया, टोपी और तिलक की योग्यता साबित करने।
तुम्हें धनाढय बनना था और तुम लेने लगे गरीबी के मजे!
कोई तुम्हारे मुॅह पर थूक गया, बिना क्षमा याचना के।
और छीन ले गया तुमसे तुम्हारा गमछा जिससे तुम पोंछ सकते थे यह गंद।
वो तुम्हें मारना चाहते थे और तुमने दे दिये बेंत, चाकू और बंदूक उनके हाथ में।
तुम विकास पैदा करने की आशा में शोषित होते रहे नरपिशाचों से।
वो दोहन करते रहे तुम्हारी मजबूरियों और गंवारपन का।
अब गर्भ धारण कर फिरो अपने पाप का और उसके बाप का।
इसका गर्भपात भी पांच वर्ष बाद ही होगा।
पैशाचिक शक्तियाॅं ताकतवर होती हैं न। हर चीज देर तक चलती है, पलती है।
मैं खुश हूॅं मैनें अपने आपको नहीं सौंपा किसी के हाथों में।
आज भी खड़ा हूॅं आंखे लाल किये चौराहे पे।
यही मेरा कर्म है। आंखे लाल रखना व्‍यवस्‍था पे।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments