Ticker

6/recent/ticker-posts

वो फिर आएंगे झुनझुने लेकर

वो फिर आएंगे झुनझुने लेकर।
पकड़ा देंगे तुम्हारे हाथ में झुनझुना।
तुम्हारी आँखों और ज़ेहन पे पट्टी बांध के।
सबको मिलेगा झुनझुना।
किसी को धर्म के नाम का, किसी को जाति का।
किसी को गरीबी को भस्म करने का।
तो किसी को रोज़गार का।
किसी को झुनझुना नहीं मिला तो मिलेगा एक पौवा और पांच सौ का नोट।
सबको मिलेगा कुछ न कुछ।
झुनझुने वाले झुनझुने बजायेंगे।
और वो भुना लेंगे एक बार और तुम्हारी भूख, तुम्हारा नंगापन, तुम्हारी भावनाएं, शर्म, धर्म सब कुछ।
तुम झुनझुने बजाना।
पर मैं रखूँगा आँखे लाल इस व्यवस्था पे।
तुम ख़ुशी से झुनझुने बजाना, आदत जो है तुम्हें।
दखलन भोपाली।

Post a Comment

0 Comments