Ticker

6/recent/ticker-posts

सरपरस्‍तों से गुनाहों की माफी

सरपरस्‍तों से गुनाहों की माफी मांग।
पागल है क्‍या, सच को सर पे उठाये फिरता है।।
तेरी आंखों के शोलों पे पानी डाल।
पागल है क्‍या, गुब्‍बारों को आग दिखाता फिरता है।।
शमशानों में जाके थोडा रमा करो।
पागल है क्‍या, दुनिया को तू गम दिखलाता फिरता है।।
जख्‍मों को अब सीना सीख भी ले।
पागल है क्‍या, नीम हकीमों को मर्ज बताता फिरता है।।
तेरा मुंसिफ ही सबसे बडा जाहिल है।
पागल है क्‍या, रहजन को ही दोष लगाता फिरता है।।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments