Ticker

6/recent/ticker-posts

सुनो, मैं तुम्हारी ज़हनियत बेनकाब कर दूँगा।

सुनो, मैं तुम्हारी ज़हनियत बेनकाब कर दूँगा।
ज़रा सब्र कर, मैं तेरा सारा हिसाब कर दूँगा।

नासमझ, तुमने समझा ही नहीं है फन मेरा।
मैं वो माली हूँ, जो हर कांटे को गुलाब कर दूँगा।

यह झूठी तरक्‍की, अमन, यह जरिया ए माश।
चल अपने पास रख, मैं चाँद मैं रोटी तलाश कर लूंगा।

जनाब, हमें सिखाये न रवायतें नफ़रतों की।
सुनिए, मैं अपनी नयी रवायत तलाश कर लूंगा।

दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments