Ticker

6/recent/ticker-posts

बंदे में है गज़ब का दम

बंदे में है गज़ब का दम, वंदेमातरम।
आँखों में पानी खत्म, अब दाल में ज्यादा
अच्छे दिन शुरू, स्याह रात खत्म, वंदेमातरम।
धर्म, ज़ात, हैसियत तोल के बोलिये, ज़ुबान में ज़हर घोल के बोलिये
नुकसान के जिम्मेदार आप खुद है, न हैं हम, वंदेमातरम।
वादे सौ बरस के, कल की खबर नहीं
काफी दिनों से दिल को कोई खुश खबर नहीं
अहसान मानिये ख़ुशी कम ज़्यादा गम, वंदेमातरम।
गिर जाते हैं गड्ढों में, तालाबों के भरम में
खेतों में है सूखा, इज़ाफों के करम में
के दिल में हो गए हैं, ज़ख्मों पे भी ज़ख्म, वंदेमातरम।
इतिहास जो लिखाये, नज़रिये न ठीक थे
जो नाम लिखे आगे वो भी अजीब थे
नए सिरे से उनपे चलेगी अब कलम, वंदेमातरम।
दखलन मियां मिले थे, घटिया है आदमी
बस इंतज़ार में हैं कब उनका निकले दम, वंदेमातरम।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments