Ticker

6/recent/ticker-posts

रोज़ मरती है इंसानियत



रोज़ मरती है इंसानियत, छलावे के ढोंग में।
यहाँ रहबर ही लूटता है, बचाने के ढोंग में।

अब तो शाख़ पे चिडियें भी नहीं आती हैं।
दाने भी डालें नकली, वो खिलाने के ढोंग में।

तुम्हारी अलग रवायत, हमारे अलग ख़ुलूस।
हो जाएं न हम जुदा कहीं, मिलाने के ढोंग में।

हम दरिया ही भले मीठे, पर प्यास तो बुझाएंगे।
आप समंदर  हैं, मार ही डालेंगेे, पिलाने के ढोंग में।

अब मुल्क की क़िस्मत पे, काबिज हैं जो सर।
मुल्क तोड़ के मानेगे, बनाने के ढोंग में।

दखलन भोपाली।

Post a Comment

0 Comments