Ticker

6/recent/ticker-posts

मंझधार में फंसा रह

मंझधार में फंसा रह, ना साहिलों की बात कर।
मेला ज़हीनो का है, पर जाहिलों की बात कर।

एकता, अखण्डता, अब छोड़ दे सब व्यर्थ है।
बस एक सुर में आज तू कबीलों की बात कर।

पैंट पहन, चड्डी पहन अब फर्क कहाँ पड़ता है।
नाग बन के गुजर कर, बिच्छुओं की बात कर।

माशरे में मचा के गन्द ज़ात और धर्म का ।
बबूलों को रोप कर, खुशबुओं की बात कर।

माहौल ऐसा है मजबूर कर ही देंगे तुम्हें।
आदमी है, पर न आदमियत की बात कर।

नारें लगा लगा के छुप जाते हैं बहरूपिये यहॉं।
बस दलालों के ही सुर में, दलाली की बात कर।

हम जहाँ ही छोड़ दें क्या, दम यहाँ घुटने लगा।
किस से  कहें दखलन मियाँ, कायदे की बात कर।।

दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments