Ticker

6/recent/ticker-posts

मन थोड़ा उदास है

मन थोड़ा उदास है।
राजनीति निरी बकवास है।

नेता का बड़ा सा आवास है।
चमचों का हर समय निवास है।

आदमी कचरा है, देखो कैसा बदहवास है।
इलेक्ट्रोल, जूस, नारियल पानी साथ में भजिये खा के क्रन्तिकारी रख रहा उपवास है।

विकास का गुंडई और पूंजीपतियों से सहवास है।
प्रजातन्त्र है पर प्रजातन्त्र में प्रजा को वनवास है।

कम बुरे को चुनना मजबूरी है, बदलाव का हिला हुआ विश्वास है।
मन थोड़ा उदास है।

गधा ज़ाफ़रान चरता है, आदमी खा रहा घास है।
भेड़िये का बकरियों को चारा देने का रिवाज़ है।

यह वाकई अवाम की मजबूरी है, उसका उपहास है।
मन थोड़ा सा उदास है।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments