Ticker

6/recent/ticker-posts

संधियों के दौर में

संधियों के दौर में, क्रांतियां करेंगे ये।
हर तरफ गदर मचा है, शांतियां करेंगे ये।

सर से ले के पैर तक, डूबे हुए हैं रक्त में।
ईद और दिवाली पे भी, होलियां करेंगे ये।

धर्म और ज़ात से ऊपर हमारा देश है।
ज़ात और धर्म में भ्रांतियां भरेंगे ये।

मसखरा बना फिरे, विकास अधनंगा सा।
दंगो में खाली हुए, बैग फिर भरेंगे ये।

सम्भल ज़रा, रुक ज़रा, बस ज़रा तू सोच ले।
तेरे दिए जनादेश का, मान क्या धरेंगे ये।

दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments