Ticker

6/recent/ticker-posts

मुल्क का माहौल खुशनुमा

मुल्क का माहौल खुशनुमा है।
हर तरफ बस शोर और तरक्की का गुमा है।
हिंसा भी धर्म देख के हो रही है। 
भारतमाता सो रही है। 
धर्म के ठेकेदार गांजा खींच रहे हैं।
मानवता को छोड़ के, हर मुद्दे को सींच रहे हैं।
लोग फेसबुक पे पक्ष विपक्ष में मुँह बजा रहे हैं।
अंगूठे चलाते हुए, कूलर एसी में बैठ के तरबूज खा रहे हैं।
हाकिम लोगों को चूतिया बना रहे हैं।
चुप करो बे, हम देश को आगे ले जा रहे हैं।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments