Ticker

6/recent/ticker-posts

अर्ज है

मुझे पहचानने में तुमने देर कर दी है।
औकात, वजूद, हद, बेहद सब बातें पुरानी हैं।।
दखलन भोपाली

किस कदर झूठ से नाता है उसका।
मैं उसे चाँद कहता हूँ, और वो मान लेता है।।
दखलन भोपाली।

वो बड़ी तरक़ीब से मेरा इम्तिहान लेता है।
मुझे गिराता है, फिर बढ़ के थाम लेता है।
बला का ढोंग है कि चाहता है मुझे बेहद।
बड़ी नफ़ासत से वो अपने काम लेता है।।
दखलन भोपाली

उसने वादा किया था हालात बदल देगा।
हालात बदले, बस बद से बद्तर हो गए।।
दखलन भोपाली


शौक मुझको भी है बड़ा बनने का दखलन।
पर धोखा किसी को देना फितरत में नहीं है।।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments