Ticker

6/recent/ticker-posts

कुछ खास शेर

मेरे मुँह में गंगाजल डाल के वो चल दिये।
ठीक हाे सकता हूूॅूँ, आपका ही मुल्‍क हूँ।।
दखलन भोपाली

आंख से ढलका जो मोती, लब तलक फिर आ गया।
हम ने गीली आंखें देखीं, मुँह को कलेजा आ गया।
हाथ मेरा तंग था, दखलन कैसे खुला, कुछ न पता।
चंद लुकमे बांटकर में, घर खाली हाथ आ गया।।
दखलन भोपाली

कुछ इस तरह से जज्‍ब हैं हम आज अंधी भीड में।
वो मुझे जहर दे केे गया, मैं ताली बजाता रह गया।। 

दखलन भोपाली

बन के तेज़ाब ज़ेहन में फैल जाता है।
वो जब बोलता है तो कुछ भी बोल जाता है।।
उसको मालूम नही, बस्ती में इंसा रहते हैं।
इनका भगवान से गहरा बहुत ही नाता है।।
बात इंसा की न हो तो कोई बात नही।
बात मज़हब की हो तो खून खोल जाता है।।
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments