Ticker

6/recent/ticker-posts

कुछ शेर अर्ज हैं

ख्‍वाहिशें जिसकी बस फकत बुलंदी हैं।
वो लोगों के सर पे पैर रखकर ऊपर चढते हैं।।
दखलन भोपाली

सब परेशां हैं, पर ज़ुबाँ पे ताले हैं।
जनाब, हाकिम ने कहा है तो सब ठीक ही होगा।।
दखलन भोपाली

चार पत्‍थर तुम मारों।
चार पत्‍थ्‍ार हम मारे।
भीड लहूलुहान रहे।
चलाे हम ताे मजेे करें।
दखलन भोपाली



दर्द आंखों से छलक जाता है।
जख्‍म रूह नेे समेट रख्‍खे हैं।
दखलन भोपाली

यक-ब-यक लौ दिए कि तेज़ जली।
बाद उसके वहाँ फिर अंधेरे थे।
वादे जितने भी थे उजाले के।
आंधियां बन रोशनी को घेरे थे।
दखलन भोपाली

नज़रिये लाख हों तो होते रहें दखलन मियाँ।
दुनिया मुझे बेहतर नहीं, बस बेहतरीन चाहिए।
दखलन भोपाली

हज़ारों ख्वाहिशों से पैदा एक सवाल होता है।
जवाब वाजिब न मिले तो फिर मलाल होता है।
दखलन भोपाली।

ज़हर इतना भी न बाटों जमाने में।
हर आदमी शंकर नहीं हुआ करता।।
दखलन भोपाली 

मेरी मुफलिसी का चर्चा अब आम हो गया।
हाथों के निवाले भी अब बांट चुका हूँ।
दखलन भोपाली

अब हमने उम्र का हिसाब लगाना छोड़ दिया।
जिंदगी के कयास लगाना छोड़ दिया।
दिन निकलता है तो चल पड़ते हैं।
रात को सुकून को लोरी सुनना छोड़ दिया।।

दखलन भोपाली

तुमको ही हों मुबारक बातें बड़ी बड़ी।
हमको तो भूखे बच्चे अच्छे नहीं लगते।।
दखलन भोपाली

शर्तों के लिबास में नंगे घूमते हैं।
रिश्ते आजकल बेशर्म हो चले।।
दखलन भोपाली

कड़ी धूप में चलना है तेरे साथ, चल लेंगे।
बस तेरी आँख का पानी सलामत रखना।
दखलन भोपाली

हालात का जायजा लेने चला हाकिम।
चमचों की आवाज़ ने हर आवाज़ दबा दी।
दखलन भोपाली

मेरे दर्द को समझने का दावा करते हैं।
आजकल लोग कितना दिखावा करते हैं।
दखलन भोपाली
इस दौर के इंसान में तमीज़ बहुत है।
कांटों से उठा के फल खाने लगा है।
दखलन भोपाली
तुम्हारे शहर के हसीन मौसम में कुछ गुमनाम अंधेरा भी है।
एक ज़ख्म, कुछ स्याह रात भी हैं, एक नया सवेरा भी है।

दखलन भोपाली

मायूस चेहरे ढूंढे से नहीं मिलते।
हर चेहरे ने बस एक मुस्कान ओढ़ ली है।
आंखों को जो पढ़ोगे, तो समझोगे हक़ीक़त भी।
नकली ही सही पर हाँ, कुछ खुशी जोड़ ली है।
दखलन भोपाली

क्यों समंदर की तलाश करते हो।
आँख का पानी ही काफ़ी है डूबने के लिए।
दखलन भोपाली

सुबह अखबार में गुम हो जाती है।
रात डिब्बे में सिमट जाती है।
बीच का हिसाब कौन करे।
जिंदगी बस चलती जाती है।
दखलन भोपाली

मेरे सच को जो न समझो तो यह बेईमानी है।
तुम्हारी साजिशों को तो मैं बखूबी समझता हूँ।
दखलन भोपाली

यहां पे कुछ और कहने का अब दिल नहीं करता।
उसी के झूठ चलते हैं, उसी की बात होती है।।
दखलन भोपाली

ज़िन्दगी के तोहफे सहेज रख्खे हैं।
हादसे, हैरानियाँ, ग़म और परेशां हाल।
दखलन भोपाली

मुँह में राम बगल में छुरा रखते हैं।
आजकल लोग यूँ ही राब्ता रखते हैं।
दखलन भोपाली

नशा शराब का होता तो उतर जाता।
नशा मज़हब का है यह जान ले लेगा।
इससे राहत मयस्सर नहीं होगी।
दखलन, यह आपस में ज़हर घोलेगा।
दखलन भोपाली

रोशनी अब झिर्रियों से आती होगी।
लोग दहशत में अब दरवाजे बंद रखते हैं।
दखलन भोपाली

आंख मेरी जो भर आये तो कोई बात नहीं।
ज़ख्म आपका गर भरता है तो कहते रहिये।
दखलन भोपाली

आफ़ताब गर्म है छूना न जल जाओगे।
बैठ के चाँद पर बस फब्तियां कसिए।
दखलन भोपाली

रिवायतें कहाँ बदलती हैं
गद्दारी ब-दस्तूर जारी है....
दखलन भोपाली

नज़रें नीची की हैं यह तहजीब है मेरी।
यूँ तो मेरा सर कटने से भी नहीं डरता।
दखलन भोपाली

तेरे तन पे जो रेशम है, किसी कीड़े से निकला है
तेरे मन में जो मैला है किसी ज्ञानी की बोली है
दखलन भोपाली

आज फिर दिल में कुछ मैल जमा हो ही गया
आज फिर ज़िस्म को साबुन से हमने धो डाला
दखलन भोपाली

तबाही का मंज़र भुला तो चुका हूँ
बस वो मासूम बच्चा नहीं भूलता हूँ
दखलन भोपाली

तिनके की तरह आँख में गड़ने लगे हैं हम।
आंसू की तरह आंख से गिरने लगे हैं वो।।
दखलन भोपाली

वो मुझे मेरी हद बताना चाहते हैं
शायद वो कुछ सच बताना चाहते हैं
चाँद के दाग दिखाएं शायद
या सूरज को आग बताना चाहते हैं
वो मुझे मेरी हद बताना चाहते हैं
दखलन भोपाली

हर तरफ, हर पहलू से सड़ा हुआ है वो
शिखर पे काबिज़ है, पर अंदर से मरा हुआ है वो
खार, ज़ख्म, धोखा,  ज़हर बुझी बातें 
अंदर तक इसी से लबालब भरा हुआ है वो
दखलन भोपाली
बचपन से मुफलिसी मुझे सालती रही।
मेरे दिल की ख़ुद्दारी मुझे पालती रही।
आंखों के सच को देख के, कल कोई डर गया।
बस यही बात मुझमें गुरुर डालती रही।
दखलन भोपाली

ज़िन्दगी सर पे रखे हाथ या मौत राब्ता कर ले।
ज़िंदा था, ज़िंदा हूँ और ज़िंदा रहूँगा मैं।।
दखलन भोपाली

कभी सवाल, कभी हिसाब, कभी नफरत कर।
बस जो भी कर, उससे मोहब्बत कर।।
दखलन भोपाली

उजालों से अंधरों की तरफ आ रहा है
वो बहुत तेज़ी से मंज़िल की तरफ आ रहा है
दखलन भोपाली

कुछ रिश्तों की उधारी बाक़ी है
कुछ अपनो का बकाया देना है
मुझे उनको सफाई देनी है
उन्हें मुझको ताना देना है
दखलन भोपाली

ज़ख्म सीने के बहाने मिल गए।
कल कुछ यार पुराने मिल गए।।
लफ्ज़ कागज़ पे दम तोड़ रहे थे अक्सर।
कुछ कहने, कुछ सुनने के ज़माने मिल गए।।
कल कुछ यार पुराने मिल गए.......
दखलन भोपाली

राब्ता दोस्तों से दुश्मनों से सबसे है
हम अपने दिल में सबको माकूल जगह देते हैं
दखलन भोपाली
शफ़ा, दवा, दुआ, रहम किसी बीमार को दे दो।
मैं तो एक हादसा हूँ, हो के गुज़र जाऊँगा।।
दखलन भोपाली

अजीब शख्स है, आईना दिखाता है
वो सारे शहर को रास्ता बताता है
संग हर शख्स ने उछाला है उसकी जानिब
जैसे कोई आफ़ताब को दिया दिखाता है
दखलन भोपाली

सिर्फ कबूतर उड़ाने से क्या होगा
सुनिए, कुछ साँप भी मारे जाएं
दखलन भोपाली

वो नदी है, मैं समंदर हूँ
सफर उसका है, इंतज़ार मेरा है
दखलन

मेरे जज़्बात नहीं समझा कोई
हर कोई मुझे शायर समझ बैठा
दखलन भोपाली 

हम बस सलीब साथ लेके चलते हैं
सच बोलना इतना मुश्किल भी नहीं
दखलन भोपाली

चल आज कुछ सबाब कर लें
चल आ ना, हिसाब कर लें
मेरी आँखों का पानी, तेरे दिल की रंजिश
चले आओ आज सब साफ कर लें
दखलन भोपाली

हर कांटे को गुलाब कर देंगे
यह पानी को भी शराब कर देंगे
मियाँ, देखना मुश्किल हो जाएगा चेहरा किसी का
ये आसमान में इतने आफ़ताब भर देंगे
दखलन भोपाली

मैं तो इंसान हूँ मुझ पे पत्थर न फेंक
पत्थर में भी भगवान रहता है
दखलन भोपाली

सहरा में भटकता हूँ सिर्फ यह सोचकर
इस सराब के बाद कोई दरिया ज़रूर है
दखलन भोपाली

मैं नज़र जो उठाता तो तू जल उठता
स्याह रात सूरज से भिड़ पाती है क्या
दखलन भोपाली

लोग बड़े चाव से पढ़ते हैं किरदार मेरा
मैं वो किरदार हूँ, किसी किरदार में जो रह न सका
दखलन भोपाली
दखलन चंद पैसों में ज़िन्दगी समेट लाया है।
खुदा का शुक्र है, वो खाली हाथ घर नहीं आया है।।
दखलन भोपाली

चल आज कुछ सबाब कर लें
चल आ ना, हिसाब कर लें
मेरी आँखों का पानी, तेरे दिल की रंजिश
चले आओ आज सब साफ कर लें
दखलन भोपाली

आईना टूट के बिखर जाता है
मेरे किरदार को कहना इतना आसां भी नहीं
दखलन भोपाली

कांटे कांटे को गुलाब कर डाला
मैंने सबका हिसाब कर डाला
ख्वाहिशें, खयाल, ज़रूरत, ज़िल्लत
मैंने सबको हलाक कर डाला
दखलन भोपाली

अब कौन किसका ख़याल रखता है
हर कोई अब दिल में सवाल रखता है
दखलन भोपाली

कभी ज़िन्दगी पे ग़ज़ल भी सुनाएंगे
अभी इक शेर तो समझो मेरा तुम पूरी तरह
दखलन भोपाली

बस एक ख़्वाब को जीना है यहाँ जीने के लिए
रोज़ जीने के लिए मरना भी तो ठीक नहीं
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments