Ticker

6/recent/ticker-posts

मैं मज़दूर हूँ।

मैं मज़दूर हूँ।
इस चमकती दुनिया से कोसों दूर हूँ।
मैं मजदूर हूँ।
धधकती आग आँतों में, फटी हैं एड़ियां मेरी
तुम्हारी किस्मत की चमक में मैं
मैं ही तुम्हारे महल का पत्थर
तुम्हारे बाग की हरियाली
तुम्हारे नूर का रहबर, बस मजबूर हूँ
मैं मज़दूर हूँ।
इस चमकती दुनियां से कोसों दूर हूँ।
मैं मज़दूर..….........
दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments