Ticker

6/recent/ticker-posts

खंड खंड होती मानवता

खंड खंड होती मानवता छप्पन छुरी, गंडासों से।
रुपये भी सब निकल चुके हैं, अब व्यक्तिगत खातों से।

अँगुली नीली करवाई या मुँह काला करवाया है।
पेट नहीं भर पाता है अब, खट्टी मीठी बातों से।

साहब नई क्रियाएं करते, बस प्रतिक्रिया न सुन पायें।
खून हमारा मचल रहा है, इन आज़ादी की बातों से।

दखलन भोपाली

Post a Comment

0 Comments