लय ताल बहुत तेरी सुन लीं।
धर्म, ज़ात अभी तक साकी है।
मजबूरों को जो फांस रहा।
वो जाल अभी तक बाक़ी है।
निष्कपट, निश्छल छंदों का।
वर्णमाल अभी तक बाक़ी है।
जो धाराओं के विपरीत चले।
वो लाल अभी तक बाक़ी है।
यहाँ आज़ादी का युद्ध अभी।
उस पार हुआ, इस पार बचा।
उस पार अभी तुम मुस्काओ।
इस पार तो आना बाक़ी है।
दखलन भोपाली
0 Comments