अपने वतन की मिट्टी में सूरज उगाना चाहता हूँ।
मैं फ़क़त कुछ देर को, अंधेरा मिटाना चाहता हूँ।
घर बहुत जलते हुए देखे यहाँ पर रोज़ ही।
मैं यहां बस एक दीपक जलाना चाहता हूँ।
चाँद की इस पूर्णता में मुझको बस रोटी दिखे।
चाँद तोड़, भूख को बस मैं खिलाना चाहता हूँ।
धर्म और मज़हब अलग हैं, इससे नहीं है वास्ता।
भूख को जो खत्म कर दे, वो मज़हब बनाना चाहता हूं।
दखलन भोपाली
0 Comments