ठहरे हुए कदमों में ज़ुम्बिश तो है।
फिर किसी ने आके ज़िन्दगी को थामा है।
ज़िन्दगी हैरान सा कर देती है।
बड़ा अजीब सा मुख़्तलिफ़ सफरनामा है।
दखलन भोपाली
उन्हें यह ज़िद है की हमे अपनी आँखों से ओझल न होने दें।
हमें यह डर है कि हम उनकी आँखों मे खटकते तो नहीं हैं।।
दखलन भोपाली
मुझे उनके चाल चलन पे शक है।
कहते हैं मेरे हालात सुधारेंगे वो।
दखलन भोपाली
नफरतों के समंदर पार करना है।
सफ़ीना प्यार का डालो समंदर में।
दखलन भोपाली
आज भी उसूलों पे ज़िंदा है।
वो आदमी है या दरिंदा है।
दखलन भोपाली
एक सूरज को आसमान में लगाना है।
इस स्याह रात को अंजाम तक पहुँचाना है।।
दखलन भोपाली.....
संग फेंको मेरे चेहरे पे कुछ घाव तो हों।
सच्चाई इतनी हंसी अच्छी नहीं लगती।
दखलन भोपाली
कितने मरुस्थल देख चुके हैं इन आँखों से अब तक हम।
कितना और बचा है पानी इन आँखों में क्या बोलें।।
दखलन भोपाली
0 Comments